Wednesday, September 22, 2021

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत की स्वतंत्रता के 75 साल और यहां के लोगों, संस्कृति व उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और उसकी स्मृति में शुरू की गई भारत सरकार की पहल है।


 ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत की स्वतंत्रता के 75 साल और यहां के लोगों, संस्कृति व उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और उसकी स्मृति में शुरू की गई भारत सरकार की पहल है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च, 2021 को साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से ‘डांडी मार्च’ को हरी झंडी दिखाकर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का शुभारम्भ किया था। यह महोत्सव 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा। आजादी का अमृत महोत्सव का उद्देश्य 2047 में भारत के लिए एक विजन तैयार करना है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आने वाली एक सांविधिक संस्था एपिडा भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात को प्रोत्साहन देने वाली नोडल एजेंसी है और बागवानी, फूलों की खेती, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, पोल्ट्री उत्पाद, डेयरी व अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्साहन देने के लिए जिम्मेदार है।

Wednesday, September 1, 2021

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-इंदौर के बीच पहली सीधी उड़ान की शुरुआत की


 केन्‍द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने  नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री, जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय सचिव श्री प्रदीप खरोला के साथ आज अंतर्राष्‍ट्रीय और घरेलू हवाई क्षेत्र संपर्क को मजबूत करने वाली दो उड़ानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में ग्‍वालियर और इंदौर (मध्य प्रदेश) – दिल्‍ली मार्ग  के बीच  इंडिगो की पहली सीधी उड़ान और एयर इंडिया की इंदौर (मध्य प्रदेश)-दुबई (संयुक्‍त अरब अमीरात) सीधी उड़ान को फिर शुरू किया गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर भोपाल से ही सहभागिता की।

आयुर्वेद में राष्ट्र की पोषण आवश्यकता को पूरा करने की क्षमता है : स्मृति जुबिन इरानी


 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने महीने भर चलने वाले पोषण माह 2021 के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए कहा कि राष्ट्र की पोषण की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आयुर्वेद के उपयोग के प्राचीन ज्ञान का प्रभावी ढंग से प्रयोग कैसे किया जा सकता है, इस बारे में ज्ञान प्रदान करना समय की आवश्यकता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आज अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में पोषण माह - 2021 की शुरुआत के अवसर पर पोषण वाटिका का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित थे। दोनों मंत्रियों ने शिगरू (सहिजन) और आंवला के पौधों का पौधारोपण भी किया। आयुष मंत्रालय के निर्देशन में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली (एआईआईए) ने पोषण माह - 2021 के उत्सव की शुरुआत की।

Monday, August 16, 2021

उपराष्‍ट्रपति ने वैज्ञानिकों से मानव जाति के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए अनूठे समाधान प्रस्‍तुत करने को कहा


 उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने वैज्ञानिकों से मानव जाति के सामने आने वाली जलवायु परिवर्तन से लेकर कृषि से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य और चिकित्‍सा जैसी चुनौतियों को हल करने के लिए अनूठे समाधान प्रस्‍तुत करने की अपील की।

बेंगलुरु में जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (जेएनसीएएसआर) में वैज्ञानिकों और छात्रों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों से उत्कृष्टता हासिल करने और लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए नवोन्‍मेषण के लिए प्रयास करने की अपील की। उन्‍होंने दोहराया "विज्ञान का उद्देश्य लोगों के जीवन को सुखी, स्वस्थ और आरामदायक बनाना है।"

Sunday, August 8, 2021

स्वदेशी विमानवाहक पोत {आईएसी(पी71)} 'विक्रांत' पहली सफल समुद्री यात्रा के बाद लौटा


 स्वदेशी विमान वाहक पोत (आईएसी) 'विक्रांत' ने आज अपनी पहली समुद्री यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की जिसके लिए वह दिनांक 4 अगस्त 2021 को कोच्चि से रवाना हुआ था। समुद्र में इसके परीक्षण योजना के अनुसार आगे बढ़े और सिस्टम पैरामीटर संतोषजनक साबित हुए। भारतीय नौसेना को पोत सौंपने से पहले सभी उपकरणों और प्रणालियों की योग्यता साबित करने के लिए पोत श्रृंखलाबद्ध ढंग से समुद्री परीक्षणों से गुजरना जारी रखेगा।

भारतीय नौसेना के नौसेना डिजाइन निदेशालय (डीएनडी) द्वारा डिजाइन किया गया स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) 'विक्रांत' पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओएस) के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में बनाया जा रहा है। 76% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ "आत्मनिर्भर भारत"और भारतीय नौसेना की "मेक इन इंडिया"पहल के लिए देश की खोज के रूप में स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएसी) एक प्रमुख उदाहरण है ।

Monday, August 2, 2021

पेटेंट और कॉपीराइट पंजीकरण के सरलीकरण से भारत को नवाचार हब बनने में मदद मिल रही है : श्री पीयूष गोयल


 केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने पेटेंट, डिजाइन, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के परीक्षण व उन्हें प्रदान करने में हुए सुधारों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को एक नवाचार हब के रूप में विकसित करने में अभी लंबा सफर तय करना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कल मुंबई में पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की। साथ ही एक मजबूत बौद्धिक संपदा अधिकार बुनियादी ढांचे के निर्माण के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

श्री गोयल ने पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क, जीआई (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) प्रणालियों के इको-सिस्टम को बढ़ावा देने; देश में नवाचार, शोध एवं विकास को प्रोत्साहन देने और भारत की विरासत से जुड़ी नई खोज और ज्ञान को वैश्विक मंच पर लाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2014 से खुद इस क्षेत्र में हो रहे विकास की निगरानी कर रहे हैं।

श्री गोयल ने सीजीपीडीटी द्वारा आवेदनों के त्वरित निस्तारण के बारे में बात करते हुए कहा, “आईपीआर विभाग में लंबित कार्यों में तेजी से कमी आई है। यह भी फैसला लिया गया है कि किसी भी लंबित आवेदन को महीनों में नहीं, दिनों में निस्तारित करना चाहिए।”

स्टार्ट-अप्स, एमएसएमई, महिला उद्यमियों के लिए शुल्क में 80 प्रतिशत तक की कमी

श्री गोयल ने देश में स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों को सहायता व समर्थन देने के क्रम में विभाग द्वारा शुल्क में कमी का भी उल्लेख किया। स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों के लिए फाइलिंग शुल्क 80 प्रतिशत तक घट गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। शुरू से अंत तक हर आवेदन को अब ऑनलाइन प्रोसेस किया जा रहा है, सुनवाई फोन पर हो रही हैं, लोग अब पेटेंट कार्यालय के चक्कर नहीं काटना चाहते हैं।

श्री गोयल ने पूरी प्रक्रिया को ज्यादा आसान बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने जीआई टैग और उसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने बौद्धिक संपदा कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था के साथ ही पेटेंट जांच प्रक्रिया में सहायता के लिए अंशकालिक आधार पर प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षकों को जोड़ने पर विचार करने के लिए भी कहा है।

सरल हो प्रक्रिया, नवाचार बढ़े

सीजीपीडीटी के अधिकारियों ने आईपी प्रक्रिया के सरलीकरण और पहले की तुलना में व्यवस्थित करने व फाइलिंग व सेवाओं को सुगम बनाने को प्रोत्साहन देने के लिए निस्तारण की नई समयसीमा और डिजिटल मोड पर स्थानांतरण सहित पूरी प्रक्रिया में बदलाव के बारे में भी बताया। उदाहरण के लिए, ट्रेड मार्क नियमों के तहत 74 प्रपत्रों के स्थान पर 8 समेकित प्रपत्र लागू कर दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विशेष रूप से स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों आदि द्वारा जमा आवेदनों के लिए पेटेंट की जांच में तेजी लाई जा रही है। उठाए गए कदमों के प्रभाव के आकलन में यह देखने में आया है कि ई-फाइलिंग 30 प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

भारत में पिछले 5-6 साल में पेटेंट, कॉपीराइट में तेज बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। पेटेंट आवंटनों की संख्या 2015-16 के 6,326 से बढ़कर 2020-21 में 28,391 हो गई, जबकि ट्रेड मार्क्स पंजीकरणों की संख्या 2015-16 के 65,045 से बढ़कर 2020-21 में 2,55,993 हो गई। इसी प्रकार, 2015-16 में 4,505 कॉपीराइट दिए गए थे, वहीं पिछले वित्त वर्ष में 16,402 कॉपीराइट दिए गए थे।

इन घटनाक्रमों से वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैंकिंग में सुधार देखने को मिला। भारत 2020 में इस सूचकांक में 33 पायदान चढ़कर 48वें पायदान पर पहुंच गया, जबकि 2015-16 में यह 81वें पायदान पर था।

पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक के कार्यालय के बारे में

पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय मुंबई में स्थित है। यह उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।

महानियंत्रक पेटेंट अधिनियम, 1970, डिजाइन अधिनियम, 2000 और ट्रेड मार्क्स अधिनियम, 1999 के कामकाज की निगरानी करते हैं। साथ ही इन विषयों से जुड़े मसलों पर सरकार को परामर्श देते हैं।

‘पेटेंट कार्यालय’ का मुख्यालय कोलकाता में है, ‘ट्रेड मार्क रजिस्ट्री’ मुंबई में है और ‘जीआई रजिस्ट्री’ चेन्नई में है। ‘पेटेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम’ (पीआईएस) और ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी मैनेजमेंट’ (एनआईआईपीएम) के कार्यालय नागपुर में हैं।

Saturday, July 17, 2021

केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक टोक्यो ओलंपिक के लिएभारतीय एथलीटों के पहले जत्थे को दिल्ली से रवाना करेंगे


 अब जबकि टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में एक सप्ताह का समय बाकीरह गया है, आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजितएक औपचारिक विदाई समारोह में भारत से एथलीटों के पहलेजत्थे को टोक्यो के लिए रवाना किया जाएगा। कुल 88 सदस्यों की इस टुकड़ी, जिसमें 54 एथलीट, सहयोगी स्टाफ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि शामिल हैं, को एक समारोह में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर और युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक द्वारा औपचारिक रूप से विदा किया जाएगा। इससमारोह में उनके साथ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष श्री नरिंदर ध्रुव बत्रा; भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव श्री राजीव मेहता और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री संदीप प्रधान भी उपस्थित रहेंगे।

पीएमएवाई-यूने आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीयों के लिए लघु फिल्म प्रतियोगिता – खुशियों का आशियाना लॉन्च की


 विश्व के सबसे बड़े किफायती आवास मिशनों में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी (पीएमएवाई-यू)ने दो अनूठी पहल शुरू की है।पहली पहल खुशियों का आशियाना- लघु फिल्म प्रतियोगिता 2021 और दूसरी आवास पर संवाद- 75 सेमिनारों और कार्यशालाओं की श्रृंखला 'सभी के लिए आवास' के प्रधानमंत्री के विजन को आगे ले जाने के लिए है।

आवास और शहरी कार्य मंत्रालयद्वारा इन दोनों पहलों की घोषणा 25 जून,2021 को पीएमएवाई-यू की छठी वर्षगांठ के अवसर पर की गई थी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पीएमएवाई-यू ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।मिशन के अंतर्गतकुल जारी केंद्रीय सहायता 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई। मिशन 1.12 करोड़ घरों के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ा है, 83 लाख से अधिक घरों के निर्माण के लिए आधार तैयार कर लिया गया है और 50 लाख से अधिक पूरा हो गया है।

भारतीय नौसेना ने दो एमएच-60आर मल्टी रोल हेलीकॉप्टरों (एमआरएच) के पहले बैच को स्वीकार किया


 भारतीय नौसेना ने दिनांक 16 जुलाई 2021 को सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड नेवल एयर स्टेशन में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी नौसेना से अपने एमएच-60आर मल्टी रोल हेलिकॉप्टर (एमआरएच) के पहले दो हेलिकॉप्टर को स्वीकार किया। समारोह में इन हेलीकॉप्टरों का अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से स्थानांतरण किया गया, जिनको अमेरिका में भारतीय राजदूत महामहिम तरनजीत सिंह संधू ने स्वीकार किया। समारोह में अमेरिकी नौसेना के वाइस एडमिरल केनेथ व्हाइटसेल, कमांडर नेवल एयर फोर्सेज़ और वाइस एडमिरल रवनीत सिंह, नौसेना उप प्रमुख (डीसीएनएस), भारतीय नौसेना के बीच हेलीकॉप्टर दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी हुआ।

एयरफोर्स स्टेशन चांदीनगर के गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर में मरून बेरेट सेरिमोनियल परेड


 वायु सेना के स्पेशल फोर्सेज़ के 69 योद्धाओं (गरुड़) के प्रशिक्षण के सफल समापन के उपलक्ष्य में दिनांक 17 जुलाई, 2021 को गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र, वायु सेना स्टेशन चांदीनगर में एक प्रभावशाली मरून बेरेट सेरिमोनियल परेड (एमबीसीपी) का आयोजन किया गया । एयर कमोडोर के खजूरिया वीएसएम, एयर कमोडोर ऑपरेशंस (ऑफेंसिव) ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पासिंग आउट परेड की समीक्षा की ।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 18 वें अलंकरण समारोह में अदम्य साहस


 केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 18 वें अलंकरण समारोह में अदम्य साहस,शौर्य,वीरताव उत्कृष्ट सेवा के लिए बल के बहादुर अधिकारियों और कार्मिकों को अलंकरण प्रदान किए।गृह मंत्री ने रुस्तमजी स्मारक व्याख्यान भी दिया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल पर एक वृत्तचित्र ‘बावा’ का प्रदर्शन भी किया गया।कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानन्द राय, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार, केन्द्रीय गृह सचिव, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

BSF के पहले महानिदेशक के एफ रुस्तमजी को श्रद्धांजलि देते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीमा सुरक्षा बल और देश के अन्य अर्धसैनिक बलों केशहीदोंकेकारण ही भारत विश्व के नक्शे पर अपनी गौरवमयी उपस्थिति दर्ज करा पा रहा है। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके नाम मात्र से ही दुश्मनों का दिल दहल जाता है और इसी कारण देश लोकतंत्र के अपनाए हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। श्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया के नक़्शे पर भारत अपना स्थान मज़बूत कर रहा है उसमें आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण और अग्रिम पंक्ति में है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उन बलिदानियों, वीरों और योद्धाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता जो आज भी, चाहे शून्य से 45 डिग्री कम तापमान हो या 45 डिग्री की गर्मी हो, चाहे लद्दाख की सीमाएं हों या रेगिस्तान की गर्मी हो, चाहे पूर्वी सीमा में नदी-नाले, जंगल, पहाड़ हों, बीएसएफ़ और हमारी सारी पैरामिलिट्री फोर्सेस, सीमा सुरक्षा के काम में लगी हैं, उन्हीं के कारण आज भारत विश्व के नक़्शे पर अपनी गौरवमयी स्थान उपस्थित करा रहा है।

Thursday, July 8, 2021

श्री हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार संभाला


 श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार संभाला लिया। श्री रामेश्वर तेली ने  मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले प्रभार संभाल रहे मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।

इस अवसर पर श्री पुरी ने कहा निम्नलिखित बयान दियाः-

Friday, June 25, 2021

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विश्व में चौथी सबसे बड़ी क्षमता हैः श्री आर.के. सिंह


 केंद्रीय विद्युत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राज कुमार सिंह ने कहा है कि पिछले 6 वर्षों में भारत की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में ढाई गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है और यह 141 गीगा वाट (बड़े हाइड्रो सहित) से अधिक है, जो देश की कुल क्षमता (16 जून, 2011 तक) का लगभग 37 प्रतिशत है। इसी अवधि के दौरान स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में 15 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और यह 41.09 गीगावाट है। भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता दुनिया में चौथी सबसे बड़ी क्षमता है। वास्तव में हमारा वार्षिक नवीकरणीय ऊर्जा वर्धन 2017 से कोयला आधारित थर्मल पावर से अधिक रहा है। श्री सिंह ने कहा कि अब तक हमारी ऊर्जा परवर्तन यात्रा और बड़े आकार का परिवर्तन लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयारी दोनों विश्व के लिए अनुकरणीय हैं।

श्री आर.के. सिंह कल शाम नागरिक केंद्रित ऊर्जा परिवतर्न में तेजी लाने के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख भाषण दे रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन (पीएमआई) और ऊर्जा,पर्यावरण और जल पर बनी परिषद (सीईईडब्ल्यू) के सहयोग से किया। यह वर्चुअल कार्यक्रम 20 सितंबर को होने वाली संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय वार्ता के लिए मंत्रिस्तरीय विषयक मंच सप्ताह (21-25 जून, 2021) से अलग आयोजित किया गया था। भारत को उच्च स्तरीय वार्ता के पांच विषयों में से एक “ऊर्जा परिवर्तन“ के लिए ग्लोबल चैंपियन नामित किया गया है।

Sunday, June 6, 2021

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में बन रहे अरुण जेटली खेल परिसर की प्रगति की समीक्षा की


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज अधिकारियों को जम्मू के सीमावर्ती इलाके हीरानगर में बन रहे अरुण जेटली मल्टीपल कॉम्प्लेक्स के काम में तेजी लाने के लिए कहा, जो कि देश के तीन या चार सबसे बड़े मनोरंजन सह खेल परिसरों में शामिल होने जा रहा है। संभवत: यह अहमदाबाद और ईडन गार्डन, कोलकाता के बाद देश में सबसे बड़े खेल परिसरों में से एक होगा।

परियोजना स्थल का दौरा करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने परियोजना की प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी करने और शेष सभी औपचारिकताओं और प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने और इसे कल से इसकी शुरुआत करने का निर्देश दिये। उनके साथ इस दौरे पर संभाग आयुक्त राघव लैंगर, सचिव खेल परिषद नुजहत गुल, जिला विकास परिषद अध्यक्ष कर्नल महान सिंह, उपायुक्त राहुल यादव, नगरपालिका अध्यक्ष विजय शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप संबंधित अधिकारियों से प्रगति की नियमित अपडेट प्राप्त करते रहेंगे।

Saturday, May 29, 2021

सरकार ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए युवा - प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की


शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने आज युवा लेखकों को  प्रशिक्षित करने के लिए युवा - प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की। यह युवा और नवोदित लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) को प्रशिक्षित करने के लिए एक लेखक परामर्श कार्यक्रम है, जिससे पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके व वैश्विक स्तर पर भारत और भारतीय लेखन को प्रदर्शित किया सके।

Sunday, May 23, 2021

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी ने 14 भाषाओं में अपने निशुल्क ‘ई-कोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल ऐप’ के लिए मैनुअल जारी किया

 

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी ने 14 भाषाओं (अंग्रेजी, हिन्दी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयाली, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू) में अपनी शीर्ष नागरिक केंद्रित सेवा निशुल्क ‘ई-कोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल ऐप’ के लिए मैनुअल जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी द्वारा वादियों, नागरिकों, वकीलों, लॉ फर्मों, पुलिस, सरकारी एजेन्सियों तथा अन्य संस्थागत वादियों के लिए पहले ही जारी ‘ई-कोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल ऐप’ अभी तक 57 लाख डाऊनलोड को पार कर चुका है।

मोबाइल ऐप तथा अंग्रेजी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में जारी इसके मैनुअल को सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ecommitteesci.gov.in/service/ecourts-services-mobile-application/ निशुल्क डाऊनलोड किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति तथा ई-कमिटी के अध्यक्ष डॉ. जस्टिस धनंजय चंद्रचूड ने मैनुअल की प्रस्तावना लिखी और इस निशुल्क मोबाइल ऐप के महत्व पर जोर दिया और इस नागरिक केंद्रित मोबाइल ऐप की पहुंच को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी कानून के क्षेत्र में डिजिटल सुधार लागू करने में अग्रणी रही है। पिछले एक वर्ष में, लॉकडाऊन तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं के आलोक में कार्यालयों तथा अदालतों के बंद होने के कारण इस महामारी ने वकीलों, न्यायाधीशों तथा वादियों को हाई टेक समाधान अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

भारत सरकार ने अभी तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की 21.80 करोड़ से अधिक खुराकें निशुल्क उपलब्ध करवाई हैं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के एक अंग के रूप में भारत सरकार सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके निशुल्क उपलब्ध करवाकर उनकी सहायता कर रही हैI इसके अतिरिक्त भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को इन टीकों की सीधी खरीद में भी सहायता कर रही हैI टीकाकरण इस महामारी के नियंत्रण एवं प्रबन्धन भारत सरकार की उस रणनीति का एक अभिन्न स्तम्भ है जिसमें परीक्षण, पता लगाना, उपचार एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार शामिल हैंI

विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अकादमिक कल्याण और शिक्षा प्रणाली का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है : श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’


 भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों एवं प्रशासकों के साथ एक राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय परामर्श की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर और शिक्षा राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे ने भाग लिया। सचिव, उच्च शिक्षा श्री अमित खरे, सचिव, स्कूल शिक्षा श्रीमती अनीता करवाल और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए।

बंगाल की खाड़ी में बने हवा के दवाब क्षेत्र के कल 24 मई की सुबह उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढने और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान बनने और फिर अगले 24 घंटों में और अधिक भीषण चक्रवाती तूफ़ान बनने का पूर्वानुमान

पिछले छह घंटों के दौरान पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में बना हुआ हवा के दवाब का क्षेत्र 05 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम- उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा हैI आज 23 मई 2021 की शाम 1730 बजे भारतीय समयानुसार यह 16.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 89.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) से 590 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम, पारादीप (ओडिशा) से 570 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, बालासोर (ओडिशा) से 670 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) से 650 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में केन्द्रित था। इसके धीमी गति से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 24 मई की सुबह तक सघन एवं तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने और उससे अगले 24 घंटों में और अति भीषण चक्रवाती तूफ़ान का रूप लेने की सम्भावना/आशंका है। यह उत्तर-उत्तर पश्मिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और तीव्रता में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही 26 मई की सुबह तक उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तटों पर पहुँच जाएगा।

सशस्‍त्र बलों ने चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी शुरू की


 सशस्‍त्र बलों ने चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। इस तूफान के बुधवार, 26 मई, 2021 को पूर्वी तट पर पहुंचने की संभावना है। भारतीय वायुसेना के 15 मालवाहक विमानों ने जामनगर, वाराणसी, पटना और एर्नाकुलम से राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के 950 कर्मियों और 70 टन सामग्री को कोलकाता, भुवनेश्‍वर और पोर्टब्‍लेयर पहुंचाया है। 16 विमान और 26 हेलिकॉप्‍टर तत्‍काल तैनाती के लिए तैयार रखे गए हैं। भारतीय नौसेना, जो पश्चिमी तट पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) तथा बचाव अभियान से निपटी ही थी, ने मानवीय सहायता और आपदा राहत की दस खेप भुवनेश्‍वर और कोलकाता भेजी हैं। पांच खेप पोर्टब्‍लेयर पर तैयार रखी गई हैं। पूर्वी कमान और अंडमान-निकोबार कमान के आठ पोत राहत पहुंचाने के लिए उपलब्‍ध कराए गए हैं। चार गोताखोर और दस बाढ राहत टुकडियां कोलकाता, भुवनेश्‍वर और चिल्‍का में तैनात की गई हैं। ये टुकडियां बहुत कम समय के बुलावे पर नागरिक प्रशासन को उपलब्‍ध होंगी।

चक्रवात यास को देखते हुए भारतीय तटरक्षक ने अपने साजोसामान की तैनाती की




 तटरक्षक (आईसीजी) ने 26 मई, 2021 को पूर्वी तट पर आने वाले चक्रवात यास को देखते हुए अपना साजोसामान की तैनाती की है। सभी तटवर्ती, जलीय एवं विमानन इकाइयां हाई अलर्ट पर हैं और आईसीजी जहाजों तथा विमानों को बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में तैनात किया गया है।

आईसीजी रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन नाविकों और मछुआरों के लिए एमएमबी रेडियो पर स्थानीय भाषाओं में मौसम से सम्बंधित चेतावनी संदेशों को प्रसारित कर रहे हैं। नैवटेक्स चेतावनियां नियमित रूप से जारी की जा रही हैं और अंतर्राष्ट्रीय सेफ्टी नेट (आईएसएन) को इस क्षेत्र में पाए जाने वाले/पारगमन करने वाले जहाजों को सचेत करने के लिए सक्रिय किया गया है। लंगर में जहाजों को आवश्यक सुरक्षा उपायों के रूप में शेल्टर लेने तथा सिंगल पॉइंट्स मूरिंग (एसपीएम) ऑपरेटरों की मदद लेने की सलाह भी दी गई है। आईसीजी ने बंगाल की खाड़ी के गहरे पानी के साथ-साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तट पर प्रतिदिन औसतन 16 जहाज और तीन विमान तैनात किए हैं ।

आयुष मंत्रालय ने "बी विद योग, बी एट होम" पर पांच वेबिनार की श्रृंखला का आयोजन किया पांच प्रसिद्ध संगठन इस श्रृंखला में सहयोग करेंगे


 आयुष मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2021 उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इनमें से पांच वेबिनार की एक श्रृंखला है जिसे मंत्रालय "योग के साथ रहें, घर पर रहें" के व्यापक विषय के अंतर्गत आयोजित कर रहा है। देश के पांच प्रसिद्ध संगठनों के सहयोग से वर्तमान परिदृश्य के महत्व पर एक विशेष विषय पर एक-एक वेबिनार की प्रस्तुति देंगे। इस श्रृंखला का प्रथम बेविनार सोमवार, 24 मई को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा "बाहरी संकट के बीच आंतरिक शक्ति की खोज" पर आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कोरोना वारियर्स को बांटने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को खाद्य सामाग्री भेंट की प्रदेश भाजपा लगातार कोरोना मरीजों के परिजनों को भोजन वितरण करने में लगी है- आदेश गुप्ता

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कोरोना वारियर्स को बांटने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को खाद्य सामाग्री भेंट की

प्रदेश भाजपा लगातार कोरोना मरीजों के परिजनों को भोजन वितरण करने में लगी

है- आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 22 मई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता को सेवा ही संगठन के अंतर्गत खाद्य सामाग्री भेंट की। यह सामग्री दिल्ली भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कैंप में जरूरतमंदों के साथ-साथ दिल्ली की सेवा में कार्यरत निगम कर्मचारियों व कोरोना वारियर्स के बीच वितरित की जाएंगी। श्री आदेश गुप्ता ने श्री जी. किशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि खाद्य सामग्री को नगर निगम के कर्मचारियों और वारियर्स के बीच बांटा जाएगा जिन्होंने पूरी महामारी के दौरान कोरोना वॉरियर्स बनकर अपनी जान की प्रवाह किये वगैर लोगों की सेवा करते रहे। सामाग्री के अंतर्गत बिस्किट, चिप्स के अलावा अन्य सामाग्री है।

केजरीवाल अपनी नाकामी छिपाने के लिए डर का वातावरण बना रहे हैं आदेश गुप्ता



केजरीवाल अपनी नाकामी छिपाने के लिए डर का वातावरण बना रहे हैं आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 23 मई । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी हर नाकामी छुपाने के लिए डर का वातावरण पैदा करने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर ऑक्सीजन, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं में बुरी तरह से विफल रही केजरीवाल सरकार अब टीकाकरण के मुद्दे पर भी डर का माहौल बनाने में जुटी है, ताकि उसकी इस मुद्दे पर भी नाकामी छिपी रहे ।

प्रधानमंत्री ने चक्रवात ‘यास’ से निपटने की तैयारियों और योजना की समीक्षा बैठक की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चक्रवात ‘यास’ से निपटने के लिए संबंधित राज्यों तथा केंद्रीय मंत्रालयों / एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सूचित किया कि चक्रवात ‘यास’ के 26 मई की शाम को 155-165 किलो मीटर की गति से चलने वाली हवा के तेज होकर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना के साथ पश्चिम बंगाल तथा उत्तर ओडिशा तटों को पार करने की संभावना है। इससे पश्चिम बंगाल तथा उत्तर ओडिशा के तटीय जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने यह चेतावनी भी दी है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में लगभग 2-4 मीटर ऊंचा तूफान आ सकता है। आईएमडी नियमित रूप से सभी संबंधित राज्यों को नवीनतम पूर्वानुमान के साथ बुलेटिन जारी कर रहा है।

Saturday, May 22, 2021

12वीं कक्षा की परीक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा आयोजित करने पर चर्चा के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कल एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा

 बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं को आयोजित करने प्रस्तावों पर चर्चा के लिए कल सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिवों और राज्य परीक्षा बोर्डों के अध्यक्षों और हितधारकों के साथ एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक बुलाई गई है।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक', केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर भी उपस्थिति रहेंगे।

Wednesday, May 19, 2021

प्रधानमंत्री ने राज्य में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की


 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवात तौकते के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति का जायज़ा लेने के लिए बुधवार को गुजरात का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात और दीव स्थित उना (गिर-सोमनाथ), जाफराबाद (अमरेली), महुआ (भावनगर) में चक्रवात तौकते से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

हवाई सर्वेक्षण के बाद, उन्होंने गुजरात और दीव में राहत और पुनर्वास के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करने के लिए अहमदाबाद में एक बैठक की अध्यक्षता की।

Tuesday, May 18, 2021

‘कातकरी’ जनजातीय समूह द्वारा 1.57 करोड़ रुपए मूल्य की गिलोय की आपूर्ति से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिली ताकत


 सरकारी संगठनों से सहायता प्राप्त एक प्रशिक्षित युवा नेतृत्वकर्ता की देखरेख में कुछ समर्पित युवाओं के एक समूह ने महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में चमत्कृत करने वाले उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जमीनी स्तर पर काम करने वाले जनजातीय समूह के युवाओं को औषधीय गुण वाले पौधे गिलोय की आपूर्ति के लिए 1.57 करोड रुपए का आर्डर प्राप्त होने में सफलता मिली। जिन औषधि निर्माताओं से इन्हें आर्डर प्राप्त हुए हैं उनमें डाबर, वैद्यनाथ और हिमालय जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल है।

ठाणे के शाहपुर स्थित आदिवासी एकात्मिक सामाजिक संस्था युवाओं का एक ऐसा संगठन है जो क्षेत्र के जनजातीय समुदाय की समस्याओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। जिस औषधीय पौधे गिलोय के लिए इन युवाओं को आर्डर प्राप्त हुए हैं उसे आयुर्वेद में गुडुची कहा जाता है और इसका उपयोग वायरल बुखार और मलेरिया तथा शुगर जैसी बीमारियों के उपचार में औषधि के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग पाउडर, सत अथवा क्रीम के रूप में किया जाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड से जुड़ी स्थितियों पर चर्चा करने के लिए देश भर के डॉक्टरों के एक समूह के साथ बातचीत की।


 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड से जुड़ी स्थितियों पर चर्चा करने के लिए देश भर के डॉक्टरों के एक समूह के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने चिकित्सा वर्ग और पैरामेडिकल स्टाफ को कोविड की दूसरी लहर की असाधारण परिस्थितियों के खिलाफ दिखाए गए अनुकरणीय संघर्ष के लिए धन्यवाद दिया और आगे कहा कि पूरा देश उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि चाहे परीक्षण हो, दवाओं की आपूर्ति करना हो या रिकॉर्ड समय में नए बुनियादी ढांचे की स्थापना हो, यह सब कुछ तेज गति से किया जा रहा है। ऑक्सीजन उत्पादन और आपूर्ति में आने वाली कई चुनौतियों को दूर किया जा रहा है। देश की ओर से मानव संसाधन को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों, जैसे कोविड उपचार में एमबीबीएस छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल करना, ने स्वास्थ्य प्रणाली को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई है।